शादी का झांसा, फिर दैहिक शोषण, झूठे प्यार का जाल और बलात्कार, बिलासपुर में 24 घंटे में पकड़ा गया हैवान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 08 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जान पहचान रथराम कैवर्त के साथ थी, जनवरी 2025 में पत्नि बना कर रखने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना कर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है। जिसे शादी करने के लिए कहने पर शादी करने से इन्कार कर भाग गया है। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये गए।

Related posts