अग्रवाल समाज व रायपुरवासियों में शोक की लहर अग्रवाल समाज के प्रेरणास्रोत श्री रामजीलाल अग्रवाल जी का निधन, पंचतत्व में विलीन होंगे रविवार को, रायपुर में मौलश्री विहार से निकलेगी अंतिम यात्रा.

रायपुर. 24 मई 2025 : रायपुर शहर और अग्रवाल समाज के लिए यह क्षण अत्यंत दुःखद है। वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक और अग्रवाल समाज के प्रेरणा स्तंभ श्री रामजीलाल अग्रवाल जी का आज 96 वर्ष की आयु में शांतिपूर्ण निधन हो गया। समाजसेवा और गौसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 25 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे रामजी वाटिका, मौलश्री विहार, रायपुर से प्रारंभ होकर मारवाड़ी शमशान घाट तक जाएगी।

श्री रामजीलाल अग्रवाल जी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, श्री विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के चाचा एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

Related posts