जशपुर : विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडोरा के आश्रित ग्राम महुवाटोली में एक निर्माण कार्य को लेकर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। निर्माण स्थल तक आवागमन को सुगम बनाने के नाम पर निर्माण कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, स्थल से मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए एक पक्के पुल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि एक अन्य पुल के लिए सीमेंट पाइप मौके पर उतारे गए हैं।
हालाँकि, इस पूरे निर्माण के लिए अनुमति ली गई है या नहीं, यह जांच का विषय है, क्योंकि निजी उपयोग के लिए निर्माण पूर्णतः अवैध माना जाता है जब तक कि विधिवत स्वीकृति न हो।
