गांजे की गुप्त दुकान चला रही थी महिला : पाटन में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, मोबाइल सहित गांजा जब्त, गांजा तस्करी में महिला माफिया गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक रिमांड में.

दिनांक 27 मई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद चौक पाटन निवासी सोनी नेताम पति विजय नेताम उम्र 40 वर्ष अवैध रूप से गांजा का बिक्री धंधा करती है, एवं गांजा को छुपाकर बिक्री हेतु अपने घर पर रखी है। मुखबिर की सूचना तस्दीक पर क्राईम टीम दुर्ग एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपिया सोनी नेताम पति विजय नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 आजाद चैक पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग के कब्जे से 01 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा, अपराध में प्रयुक्त मोबाईल जुमला कीमत 13500/- रूपए जप्त किया गया।

जप्ति की कार्यवाही कर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 94/25, धारा 20 (बी), एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। प्रकरण में एक महिला आरोपी सोनी नेताम को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है, गिरफ्तार महिला आरोपी सोनी नेताम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Related posts