तपकरा में तहसील कार्यालय भवन के नव निर्माण कार्य का निरीक्षण : कलेक्टर ने दिए बिजली-पानी-शौचालय समेत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के नव निर्मित तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने भवन में पानी, बिजली, शौचालय सहित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने तपकरा में नव निर्मित तहसील कार्यालय के पास ही खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए चिन्हांकित भूमि का अवलोकन करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts