ऑफलाइन सिस्टम पर कलेक्टर की सख्ती! बागबहार तहसील में औचक जांच, ऑनलाइन पंजीयन और लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीमांकन के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखने की तहसीलदार को हिदायत

जशपुर 29 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली।‌ उन्होंने सभी प्रकरणों को आनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिए हैं उसके बाद ही ई कोर्ट में विज्ञापन प्रकाशन करने के कहा है।

कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण आफलाइन नहीं होने चाहिए इसका ध्यान रखें सीमांकन वाले प्रकरणों को भी दर्ज करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त आवेदन,जाति , निवास,आय प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों का भी निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता और तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Related posts