पशु तस्करी पर शिकंजा : कोतरारोड़ में मवेशियों को डंडों से पीटते पकड़ाए तस्कर, 30 हजार की पशु संपत्ति जब्त, रेलवे फाटक के पास पकड़े गए तस्कर, रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी.

रायगढ़ के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में मवेशियों की क्रूरता से तस्करी करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 27 मई की शाम उस समय हुई जब स्थानीय युवक जतिन सारस्वत दानीपारा रायगढ़ ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग मवेशियों को डंडों से पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर जतिन सारस्वत अपने साथियों के साथ ग्राम कलमी के रेलवे फाटक के पास पहुंचा, जहां उसने तीन व्यक्तियों को छह मवेशियों को बेरहमी से मारते हुए हांकते देखा। आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ कर कोतरारोड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों—मोहन राम (45), विंध्वेश्वर राम (50) और सजन साय (50) तीनों निवासी ग्राम काडरो, थाना बागबहार, जिला जशपुर, को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता और मवेशी तस्करी के आरोप में अपराध क्रमांक 236/2025 के तहत धारा 6 और 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

Related posts