जनचौपाल में कोतरारोड़ पुलिस का मिशन : अब गांव की महिलाएं खुद करेंगी सामाजिक बुराइयों का सफाया, अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम बायंग में महिला समिति बनाकर उठाया बड़ा कदम.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस ने आज 29 मई को ग्राम बायंग में पुलिस जन-चौपाल का आयोजन कर महिला समिति का गठन किया। इस आयोजन में ग्राम की महिलाओं को ग्रामीण अपराध नियंत्रण में भागीदार बनाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने की पहल की गई।

समिति की सदस्यों को घरेलू हिंसा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु कोतरारोड़ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के निजी मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस जन-चौपाल और महिला समिति गठन की पहल को गांववासियों ने सराहा और इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

Related posts