छः साल की तलाश के बाद दबोचा गया दरिंदा : 2019 में भिलाई की नाबालिग से अनाचार कर हुआ था फरार, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा हर्ष दुबे, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

जिले के लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणों के निराकरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई|

प्रार्थी द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2019  को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी दिनांक 06 अगस्त 2019 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है| जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर विवेचना के दौरान प्राप्त काल डिटेल के आधार पर उक्त नाबालिग लड़की को निरंतर पतासाजी कर दिनांक 27 सितंबर 2019 को बरामद करने के पश्चात कथन लेखबद्ध किया गया।

Related posts