न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को पुलिस की कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 प्रकरण में पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड से किया गया दंडित, कुल ₹50,000 किया गया अर्थदंड.
ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से यातायात शाखा बलौदाबाजार में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया.
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी
बलौदाबाजार-भाटापारा. 31 मई 2025 : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है। यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइज़र से जांच करते हुए 5 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर ₹10,000 का अर्थदंड लगाया, जिससे कुल ₹50,000 जुर्माना वसूला गया। यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है। चेकिंग अभियान में यातायात शाखा बलौदाबाजार में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 05 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा इन सभी 05 प्रकरणों में चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, इनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिनांक 30 मई 2025 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 प्रकरण में वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड का आदेश दिया गया है। इस प्रकार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को कुल ₹50,000 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
