मलपुरीकला में मोबाइल छीनने के बाद जानलेवा हमला, बेमेतरा के युवकों ने किया तलवार और शराब की बोतल से हमला, पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र, भोला और अजय को किया गिरफ़्तार, प्रस्तुत किया गया न्यायालय में.

दिनांक 30 मई 2025 को प्रार्थी अर्जुन साहू निवासी कोहडिया चौकी कंडरका थाना बेरला का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी का दोस्त मुतर्जरर खिलावन पाठक ग्राम गुधेली घुमने के लिए आया था, जिसे प्रार्थी अपने मो.सा. से छोडने के लिए खिलावन पाठक को उसके घर ग्राम मलपुरी कला ले जा रहा था। घटना दिनांक 30 मई 2025 को रात करीबन 08:00 बजे मलपूरी कला चौक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक का जमीन है, वहां पर खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, उसी समय मलपूरीकला बस्ती तरफ से भूपेन्द्र धीवर, भोला धीवर, अजय देवदाश एवं पीयुष यादव आये और मोबाईल छीनने लगे और मुतर्जरर के मना करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी व मुतर्जरर सदर खिलावन पाठक को हत्या करने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला करते हुए अपने हाथ में रखे शराब की शीशी एवं धारदार लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाये है।

आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के उपरांत आरोपियों का पता तलाश कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरप को बरामद कराने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 31 मई 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts