नशीली दवाओं के अवैध व्यापार का पर्दाफाश : नवयुवाओं को बना रहे थे नशे का शिकार, स्मृति नगर पुलिस ने किया खुलासा अवैध नशीली दवाओं की तस्करी में महिला सहित चार गिरफ्तार, कैप्सूल, टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल बरामद, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए जेल.

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध दुर्ग पुलिस व्दारा चलाये जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत एक संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप नशिली कैप्सूल एवं टेबलेट को नव जवानों के खून में जहर भरने के लिए बिक्री करने वालो के सूचना मिलने पर लूक एण्ड साईन फैमिली सेलून के पास कातुलबोर्ड भिलाई के पास मुखबिर व्दारा बताए हुलियानुसार व्यक्तियों की पहचान कर घेरा बंदी करते हुए आरोपियों (1) संतोष चंद्राकर पिता भुरवा चंद्राकर उम्र 43 साल सा. सिन्धी धर्मशाला के पीछे वार्ड नं. 24 सिन्धी कालोनी दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.), (2) सोमनाथ पाण्डेय पिता स्व. अयोध्या पाण्डेय उम्र 24 साल सा. रजत होम के सामने वार्ड नं. 59 हरि नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.), (3) लिंगराज उर्फ सोनू यादव पिता हेमराज यादव उम्र 23 साल सा. रजत होम के सामने वार्ड नं. 59 हरि नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.), (4) मनीषा मखीजा पति अमित मखीजा उम्र 38 साल सा. शनि मंदिर के सामने वार्ड नं. 10 शंकर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को पूछताछ किए जाने पर आरोपिया मनीषा माखीजा के एकाउंट में रकम ट्रांसफर करना बताए।

आरोपियों को पकड़ कर तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के कब्जे से 01 – एक एक्टीवा ग्रे कलर क्रमांक सीजी 07 बी.आर. 6209 कीमत 40,000/- रूपये, 02 – स्पा-ट्रेनकन प्लस नशीली प्रतिबंधित कैप्सूल कुल 35 स्ट्रीप में 274 नग कैप्सूल रेपर कीमत 4,600/- रूपये, 03 –  तीन स्ट्रीप नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट कुल 45 नग कीमत 450/- रूपये, 04 – बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 700/- रूपये, 05 – तीन नग विभिन्न कम्पनी के मोबाईल कीमत 30,000/- रूपये को जप्त कर किया गया। आरोपियों के विरूद्ध 22(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related posts