बिल्हा में फर्जी पत्रकारों की दबंगई पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : नकली क्राइम रिपोर्टर बनकर ईंट भट्ठों से वसूली करते पकड़े गए तीन शातिर, पुलिस ने दबोचा मौके पर, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शैलेन्द्र प्रजापति निवासी बिल्हा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कार क्रमांक सीजी 04 क्युई 6382 जिस पर क्राईम रिपोर्टर का सामने में प्लेट लगा है में सवार 02 पुरूष और 01 महिला उसके बिल्हा स्थित ईट भट्ठा में दिनांक 01 जून 2025 के दोपहर आकर ईट भट्ठा संचालित करने के संबंध में एनओसी के मांग किये, नहीं होना बताने पर 27000/- रूपये दो अन्यथा खबरों में तुम्हारा नाम अवैध भट्ठा संचालित करने वाले के रूप में प्रकाशित करेगें। प्रार्थी द्वारा आरोपी को 1500/- रूपये नगदी भयवश दिया गया, जब उनके द्वारा अपने पहचान के व्यक्ति से आरोपियों से बात कराया गया तब वे तीनों मौके से भयभीत होकर भाग गये। शाम होते-होते प्रार्थी को यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा मंगला गांव के अन्य ईट भट्ठा संचालकों तथा ट्रैक्टर चालकों से भी स्वयं को क्राईम रिपोर्टर होने का भय दिखाकर अवैध रूप से पैसों की मांग किया गया।

हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण मंगला के ईंट भट्ठा के पास अवैध उगाही करने के उदेद्श्य से विचरण करते मिले, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से थाना तलब किया गया, पूछताछ करने पर घटनाकारित करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से नकदी 1500/- रूपये (500-500 के तीन नोट) एवं क्राईम रिपोर्टर लिखा हुआ वाहन सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts