राष्ट्र के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की.
चिनाब ब्रिज के नायकों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा – आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्र की रीढ़
बिलासपुर. 06 जून 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के सबसे ऊंचे रेलवे पुल – चिनाब रेल पुल – के निर्माण से जुड़े कर्मवीरों से परस्पर संवाद किया। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि आधुनिक भारत के आत्मनिर्भर और संकल्पबद्ध निर्माण का प्रतीक भी है। प्रधानमंत्री ने पुल निर्माण से जुड़े लोगों की कड़ी मेहनत, समर्पण और चुनौतियों के बीच उनके अडिग संकल्प की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। श्री मोदी ने राष्ट्र के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। वे भारत के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं और देशवासियों के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के अपने संकल्प में अडिग हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें बहुत चुनौतीपूर्ण समय में काम करना भी सम्मिलित रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार उनके द्वारा किए गए काम पर कितना गर्व करते हैं.
