दरिंदगी की हदें पार : नाबालिग को भगाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी करण राजवाड़े चढ़ा पुलिस के हत्थे हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी क अनुसार प्रार्थिया दिनांक 04 जून 2025 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लहपटरा थाना लखनपुर निवासी करण राजवाड़े प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/25 धारा 137(2), 64(2) (एम) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम करण राजवाड़े आत्मज मोती रात राजवाड़े उम्र 21 वर्ष साकिन लहपटरा थाना लखनपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

Related posts