जान से मारने की नीयत से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, शराब की बोतल से सिर में वार कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों को रिपोर्ट के 04 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में

पुरानी रंजिश की बात को लेकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी पर किया गया प्राण घातक हमला

बलौदाबाज़र-भाटापारा, 8 जून 2025 : प्रार्थी रूपेश यादव निवासी ग्राम खम्हरिया यदू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07.06.2025 को वह अपने पिताजी के साथ घर वापस आ रहा था, कि रात करीबन 08:30 बजे ग्राम के गौठान रंगमंच के पास आरोपियों द्वारा पूर्व में हुए झगड़ा विवाद को लेकर रंजीशवश प्रार्थी को गंदी-गंदी गाली गलौज दिया गया। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के सिर में शराब की बोतल से प्राण घातक हमला कर दिया गया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटे आई हैं। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 598/2025 धारा 109(1),296,351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पूर्व रंजीश की बात को लेकर एक राय होते हुए गाली गलौज कर हत्या करने की नीयत से प्रार्थी के सिर में शराब की बोतल से वार कर उसे गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 08.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. समीर सोनवानी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया यदू थाना सिटी कोतवाली

2. देवप्रकाश और रिंकू जांगड़े उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया यदू थाना सिटी कोतवाली

Related posts