दिनांक 08 जून 2025 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 18 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹5400 समन शुल्क किया गया वसूल.
हेलमेट पहने बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹11,500 समन शुल्क किया गया वसूल.
नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹3600 समन शुल्क किया गया वसूल.
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 85 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹34,900 समन शुल्क किया गया वसूल.
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त करवाई लगातार जारी
बलौदाबाजार-भाटापारा. 09 जून 2025 : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु 08 जून 2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने, दोपहिया में तीन सवारी चलाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने जैसे उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹34,900 समन शुल्क वसूल किया गया। यह कार्यवाही जिले में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। साथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 जून 2025 को यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, हेलमेट पहने बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले, नो-पार्किंग में अपने वाहन खडा करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹5400 समन शुल्क वसूला गया है। हेलमेट पहने बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹11,500 समन शुल्क वसूल किया गया है। नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹3600 समन शुल्क वसूल किया गया है। दिनांक 08 जून 2025 को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 85 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹34,900 समन शुल्क वसूल किया गया है।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।
