किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान
बलौदाबाज़र-भाटापारा, 9 जून 2025 : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 09.06.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा द्वारा ग्राम राजादेवरी में घेराबंदी कर, बिक्री करने के लिए अपने घर बाड़ी में गांजा का पेड़ लगाने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई पश्चात मिले *गांजा के पेड़ का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा का पेड़ होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा के पेड़ का बाजार मूल्य ₹7,000 है। कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी मे अपराध क्र. 43/2025 धारा 20A NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- शौकीलाल चौहान उम्र 37 साल निवासी ग्राम राजादेवरी थाना राजादेवरी
जप्ती- 1. अवैध मादक पदार्थ गांजा का पेड़ वजनी 01 किलो 500 ग्राम कीमती ₹7,000
