जंगल की झोपड़ी से पक्के घर तक का सफर : सफलता की कहानी बन गई प्रेरणा, पहाड़ी कोरवा जनजाति की फूलो बाई को मिला वर्षों बाद पक्का मकान, अब नहीं टपकेगी छत.

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब पक्के मकान का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बगीचा की ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की श्रीमती फूलोबाई को योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जो अब बनकर तैयार हो चुका है। वर्षों तक कच्चे घर में कठिन जीवन जीने वाली फूलोबाई के लिए यह सिर्फ मकान नहीं, बल्कि उनके वर्षों पुराने सपनों का महल है।

Related posts