पदोन्नति प्राप्त दो सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 प्रकाशित की गई है। उक्त सूची में इस इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुये अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला इकाई जशपुर में पदस्थ किया गया है।

चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 07.02.2022 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, प्रभारी एवं पुलिस अनु. अधिकारी बगीचा सिरिल एक्का द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!