थाना राखी क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 24 नवा रायपुर स्थित सीबीडी रेल्वे स्टेशन के पास दिये थे लूट की घटना को अंजाम.
आरोपियों के कब्जे से लूट के 03 पर्स, नगदी रकम 600/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएफ 5907 एवं 01 नग चाकू किया गया है जप्त,
प्रकरण में चार आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार, प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी की जा रहीं हैं पतासाजी.
आरोपियों के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 91/25 धारा 126, 324, 309(4), 310(2) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर.11 जून 2025 : नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास बीती रात हाईवा वाहन में की गई लूट की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रायपुर पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट के 3 पर्स, ₹600 नकद, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन और चाकू बरामद किया गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
प्रकरण की जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश साहू ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेंद्री स्थित सिलके कंपनी में हाईवा वाहन चलाने का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 09 जून 2025 को हाईवा वाहन में मंदिर हसौद से पत्थर लोड कर कंपनी के क्रेसर प्लांट ग्राम बेंद्री नवा रायपुर रोड होते जा रहा था तथा उसके साथ हेल्फर विष्णु प्रजापति एवं साथी अभिषेक यादव, कृष्णा कुमार यादव भी थे। रात्रि लगभग 02:30 बजे सेक्टर 24 नवा रायपुर सीबीडी रेल्वे स्टेशन के पास पहूँचे थे, उसी समय पीछे से एक संफेद रंग की स्कार्पियों वाहन का चालक प्रार्थी के हाईवा ट्रक के सामने अपनी वाहन को लाकर खड़ी कर दिया।
जिससे प्रार्थी हाईवा वाहन को रोका तो स्कार्पियों से 05 लडके उतरकर हाईवा वाहन के पास आकर हाईवा के सामने सीसा को राड से तोड़-फोड़ किये फिर वाहन के दरवाजा को खोलकर उपर चढकर गाली गलौच करते हुये प्रार्थी के गला में चाकू टिका कर उसका, हेल्फर विष्णु प्रजापति एवं साथी अभिषेक यादव व कृष्णा कुमार यादव के पर्स, नगदी रकम एवं 02 नग मोबाईल फोन को लूटने के साथ ही उनके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाये और भाग गये। जिसके संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 91/25 धारा 126, 324, 309(4), 310(2) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री कर्ण कुमार उके एवं थाना प्रभारी राखी निरीक्षक अजीत राजपूत को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी राखी के नेतृत्व में थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं अन्य आहतों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में संलिप्त आरोपी सोनू पटेल, अजय साहू, आकाश पासवान एवं लोकेश साहू को पकड़ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 03 पर्स, नगदी रकम 600/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएफ 5907 एवं 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी – 01. सोनू पटेल पिता हेमराज पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी हीरापुर पंचायत भवन के पास थाना कबीरनगर जिला रायपुर, 02. अजय साहू पिता भोला राम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा चौक के पास ग्राम जरवाय थाना कबीरनगर जिला रायपुर, 03. आकाश पासवान पिता शत्रुहन पासवान उम्र 19 वर्ष निवासी बिहारी मोहल्ला सोनकर बाडी के पास ग्राम जरवाय थाना कबीरनगर जिला रायपुर, 04. लोकेश साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी शीतला चौक अनुज पान ठेला कपास ग्राम जरवाय थाना कबीर नगर जिला रायपुर।
