एसएसपी के निर्देश पर 25 से अधिक पुलिस कर्मियों ने सुबह-सुबह एक साथ दी उनके अड्डे पर दबिश
डीपाटोली, रक्षित कालोनी व गाढ़ा टोली जशपुर में छापामारी कर 150 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब व 1000 किलो महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त पास को किया जप्त.
मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का
नाम आरोपी -1. सचिन राम उम्र 42 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, 2. विकास राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर, 3. तमजीर अंसारी, उम्र 50 वर्ष निवासी करबला रोड जशपुर, 4. शशिकला नायक, उम्र 40 वर्ष निवासी रक्षित पारा जशपुर.
जशपुर. 12 जून 2025 : जशपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों पर करारा प्रहार किया है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत डिपाटोली, गाढ़ा टोली और रक्षित कॉलोनी में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने 150 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1000 किलो महुआ पाश बरामद किया। एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध विशेष अभियान ऑपरेशन आघात चलाया गया है, जिसके अंतर्गत जशपुर पुलिस अवैध शराब व अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों के परिवहन करने, विक्रय करने वालो पर लगातार कार्यवाही भी कर रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 12 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर टीआई श्री आशीष कुमार तिवारी सहित 25 से अधिक पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा एक साथ सुबह-सुबह जशपुर के डिपाटोली, गाढ़ा टोली व रक्षित कालोनी में अचानक, शराब कोचियों के अड्डों पर छापामारी की गई है।
इस दौरान पुलिस के द्वारा छापामारी कर 150 लीटर महुआ शराब व 1000 किलो महुआ पाश को जप्त किया गया है तथा एक महिला आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों 1. सचिन राम उम्र 42 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, 2. विकास राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर, 3. तमजीर अंसारी, उम्र 50 वर्ष निवासी करबला रोड जशपुर, 4. शशिकला नायक, उम्र 40 वर्ष निवासी रक्षित पारा जशपुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर में अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा, शराब कोचियों के अड्डों पर एक साथ छापेमारी की गई। जिसमें डेढ़ सौ लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया है व कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त 1000 किलो महुआ पाश को जप्त कर नष्ट करते हुए, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त चार लोगों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है, ऑपरेशन आघात के अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
