बिलासपुर, 16 जून 2025 : रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर मण्डल में पेन्शन अदालत का आयोजन कर पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण किया जाता है। इसी संदर्भ में मंडल कार्मिक सभाकक्ष में आज दिनांक 16 जून 2025 को प्रातः 11.30 बजे से पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया।
इस पेन्शन अदालत में 03 आवेदन प्राप्त हुये थे | प्राप्त सभी आवेदनों पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री कमलेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखियार एवं कार्मिक व लेखा विभाग के कर्मचारियों के मध्य गहन विचार-विमर्श कर रेलवे नियमानुसार सभी मामलों का तत्काल निराकरण किया गया।
