ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर में गौ-तस्करी का ‘मौत का खेल’,  ठूंस-ठूंसकर भरे 9 गौ-वंश, पिकअप पलटा, एक की दर्दनाक मौत; फरार तस्करों को दबोचने पुलिस ने बिछाया जाल!

चौकी पंडरापाठ पुलिस को दिनांक 18.06.25 को सूचना मिली एक पिकअप वाहन क्रमांक JH13G7780, ग्राम देवडांड के लमडांड जंगल के पास, रोड की किनारे एक्सीटेंड होकर पलटा हुआ है, जिसमें की गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर, ठूंस ठूंस कर भरा गया है, सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखा तो पाया, कि उक्त एक्सीडेंट हुए पिकअप वाहन में 09 नग गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर ठूंस ठूंस कर भरा गया है, व वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ वंशों को बरामद करलिया गया है, , जिनमें से एक गौ वंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, शेष 08 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जारी है, आरोपी तस्करों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी तथा पिकअप वाहन की जप्ती में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उप निरीक्षक श्री सतीश कौशिक, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts