थाना गोलबाजार जिला रायपुर (छ.ग.) में अपराध कमांक 94/2025 धारा – 296, 351(2) बीएनएस, 14, 15 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना.
गिरफ्तार आरोपी –
01. दीपक बैरागी पिता स्व. मनोहर लाल बैरागी उम्र 27 साल पता मंगला कॉलोनी, थाना मनावर, जिला धार, (म.प्र.),
02. सिमरन अजनारे पिता स्व. मनोज अजनारे उम्र 20 वर्ष पता कस्थली, थाना मनावर, जिला धार, (म.प्र.),
03. एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक.
रायपुर.19 जून 2025 : रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग बालिका का आपत्तिजनक और नग्न फोटो वायरल कर उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना गोलबाजार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मध्यप्रदेश के धार जिले से दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर, गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा है।
दिनांक 29 सितंबर 2024 से लगातार आरोपी इंस्टाग्राम आइडी के धारक द्वारा पीड़ित नाबालिग बालिका के साथ अश्लील गाली-गलौज कर पीड़िता का नग्न फोटो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का नग्न फोटो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध कमांक 94/2025 धारा – 296, 351(2) बीएनएस, 14, 15 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी इंस्टाग्राम आइडी के धारक के संबंध में साइबर सेल से जानकारी प्राप्त कर उसके मोबाइल नंबरों का टावर लोकेशन प्राप्त कर आरोपीगण 01. दीपक बैरागी पिता स्व. मनोहर लाल बैरागी उम्र 27 साल पता मंगला कॉलोनी, थाना मनावर, जिला धार, (म.प्र.), 02. सिमरन अजनारे पिता स्व. मनोज अजनारे उम्र 20 वर्ष पता कस्थली, थाना मनावर, जिला धार, (म.प्र.) एवं एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ कर घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाइल को जप्त किया गया। प्रकरण में 67(ख) आई टी एक्ट जोड़ी गई एवं आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना गोलबाजार प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उपनिरीक्षक पुने सिंह जुर्री, आरक्षक 1164 संदीप तिवारी, आरक्षक 327 अभिलाष नायर एवं TGR 1497 कृषि तांडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
