प्रकरण में अपराध कमांक 572/25 धारा 331(4),305,317 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर लिया गया विवेचना में.
प्रकरण में दो नग मोटर सायकल, दो नग लैपटाप, एक नग एलईडी टी.वी. व सोना चांदी के गहने बरामद, बरामद किये गये मशरूका की कुल कीमत है 5,00,000/- रूपये.
रायपुर. 19 जून 2025 : सेंधमारी के एक संगीन मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अटल नगर उरकुरा क्षेत्र में एक बंद घर से लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस सनसनीखेज खुलासे में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जून 2025 को प्रार्थी शिव कुमार यदु पिता स्व. भारत लाल यदु उम्र 43 साल साकिन अटल नगर उरकुरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 28 मई 2025 को अपने भाई राजकुमार यदु के शोक कार्यक्रम में शामिल होने पूरे परिवार सहित घर में ताला लगाकर गये थे। दिनांक 30 मई 2025 को सुबह 11:00 बजे कार्यकम संपन्न होने पर परिवार सहित वापस घर आकर देखे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था, आलमारी खुली हुई थी, आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर बच्चे का सोने का लॉकेट, चांदी की करधन, चाबी का गुच्छा, बिछिया, 03 जोड़ी पैर पटटी नगदी रकम 12000/- रूपये कुल जुमला कीमत 40000/- रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कमांक 572/25 धारा 331(4),305,317 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटना-स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को देखने पर एक संदिग्ध विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथी सौरभ, पुष्पेन्द्र के साथ मिल कर उरकुरा, बिरगांव, सरोरा, दुर्गा नगर में सोने चांदी के जेवरात व टीवी, लैपटाप व मोटर सायकल चोरी करना बताया गया। चोरी में मिले सोने-चांदी के जेवरात को खुशबू देवी साहू निवासी रावामांठा के पास ब्रिकी किये हैं तथा पैसे को खाने पीने में खर्च कर दिये बताये, खुशबू साहू पति कुलेश्वर पाण्डेय उम्र 28 साल साकिन खेल मैदान के पास रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर को पकड़कर पुछताछ करने पर विधि से संघर्षरत् बालक, सौरभ, पुष्पेन्द्र चोरी के सोने चांदी के जेवरात लाकर मेरे पास बेचना बताने पर आरोपिया खुशबू देवी साहू के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, सोने जैसे हार, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, हाथ करधन, सोने के फुल्ली, चांदी का कड़ा, चांदी की करधन, मंगल-सूत्र एवं विधि से संघर्षरत् बालक से 02 नग लैपटाप, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग एलईडी टीव्ही, कुल जुमला कीमत 5,00,000/- रूपये को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय माना एवं महिला आरोपिया को रायपुर न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपी सौरम, पुष्पेन्द्र की पता तलाश जारी है।
प्रकरण में बरामद किये गये 02 नग मोटर सायकल, 02 नग लैपटाप, 01 एलईटीव्ही के स्वामी की पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – खुशबू साहू पति कुलेश्वर पाण्डेय उम्र 28 साल साकिन खेल मैदान के पास रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर एवं एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक.
