रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिलासपुर-काचेगुडा रूट पर चलाई स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से काचेगुडा के बीच यात्रियों को राहत, विशेष ट्रेन 4 फेरों में दौड़ेगी….जानिए समय-सारणी.

बिलासपुर. 21 जून 2025 : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर-काचेगुडा के बीच विशेष ट्रेन (08263/08264) के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जून और जुलाई 2025 में कुल 4 फेरों में चलाई जाएगी, जो दोनों दिशाओं में प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी, कोच संरचना और दिनांक की जानकारी नीचे दी गई है।

रेल यात्रियो की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ को  ध्यान मे रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 08263/08264 बिलासपुर-काचेगुडा-बिलासपुर के मध्य 04 फेरो के लिये चलाई जायेगी। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 23, 30 जून, 2025, 07 एवं 14 जुलाई 2025 को काचेगुडा के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार काचेगुडा से दिनांक 24, जून, 2025,  01, 08 एवं 15 जुलाई 2025 को बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

बिलासपुर से गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर से 10.05 बजे रवाना होकर भाटापारा आगमन 10.43 बजे प्रस्थान 10.45 बजे, रायपुर आगमन 11.40 बजे प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 12.40 बजे प्रस्थान 12.45 बजे, राजनांदगाँव आगमन 13.09 बजे प्रस्थान 13.11 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 13.34 बजे प्रस्थान 13.36 बजे, गोंदिया आगमन 14.35 बजे प्रस्थान 14.45 बजे, वड्सा आगमन 15.58 बजे प्रस्थान 16.00 बजे, चांदाफोर्ट आगमन 17.58 बजे प्रस्थान 18.00 बजे, बलहारशाह आगमन 18.45 बजे प्रस्थान 18.55 बजे, सिरपुर कागजनगर आगमन 19.43 बजे प्रस्थान 19.45 बजे, मंचिर्याल आगमन 20.23 बजे प्रस्थान 20.25 बजे, रामगुंडम आगमन 20.48 बजे प्रस्थान 20.50 बजे, काजीपेट जंक्शन आगमन 22.03 बजे प्रस्थान 22.05 बजे, चरलापल्ली आगमन 23.50 बजे प्रस्थान 23.55 बजे, मुजफ्फरपुर आगमन 00.38 बजे प्रस्थान 00.40 बजे, एवं काचेगुडा 01.30 बजे  पहुँचेगी ।

काचेगुडा से गाड़ी संख्या 08264 काचेगुडा से 04.30 बजे रवाना होकर मुजफ्फरपुर आगमन 04.43 बजे प्रस्थान 04.45 बजे, चरलापल्ली आगमन 05.28 बजे प्रस्थान 05.30 बजे, काजीपेट जंक्शन आगमन 07.08 बजे प्रस्थान 07.10 बजे, रामगुंडम आगमन 08.18 बजे प्रस्थान 08.20 बजे, मंचिर्याल आगमन 08.38 बजे प्रस्थान 08.40 बजे, सिरपुर कागजनगर 09.58 बजे प्रस्थान 10.00 बजे, बलहारशाह आगमन 11.45 बजे प्रस्थान 11.55 बजे, चांदाफोर्ट आगमन 12.15 बजे प्रस्थान 12.17 बजे, वड्सा आगमन 14.30 बजे प्रस्थान 14.35 बजे, गोंदिया आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.25 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 17.28 बजे प्रस्थान 17.30 बजे, राजनांदगाँव आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:07 बजे, दुर्ग आगमन 18:50 बजे प्रस्थान 18:55 बजे, रायपुर आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, भाटापारा आगमन 20:25 बजे प्रस्थान 20:27 बजे एवं बिलासपुर 21:35 बजे पहुँचेगी।

Related posts