पत्नी से संबंध की शंका में युवक की बेरहमी से हत्या : चकरभाठा में दिल दहला देने वाली वारदात, रात में मिली मौत, चरित्र शंका में तीन दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या का केस दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजेव गए जेल.

बिलासपुर. 21 जून 2025 : थाना चकरभाठा क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान नंद किशोर वैष्णव के रूप में हुई है, जिसे आरोपियों ने लकड़ी के बत्ते और हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

दिनांक 18 जून 2025 के रात्रि 08:00 बजे करीबन मृतक नंद किशोर वैष्णव को आरोपीगण गौकरण गेंदले, गजेन्द्र सेंगर, शैलेन्द्र सेंगर द्वारा मारपीट करने पर मृतक के हाथ, पैर, कंधा, चेहरा, पीठ में चोट आया था, जिसे डायल 112 द्वारा बिल्हा अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ ईलाज कराकर वापस अपने वर्तमान निवास सब्जी मार्केट पानी टंकी के पास चकरभाठा छोडा गया था, रात्रि करीबन 12:30 बजे पुनः तबीयत खराब होने पर इसे डायल 112 द्वारा ईलाज हेतु बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टर द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपीगणों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मारपीट करना स्वीकार किये है।

घटना का विवरण – आरोपी गौकरण गेंदले की पत्नी से मृतक की पुरानी जान-पहचान होने के कारण मृतक उससे मिलने उसके घर गया था, उसी समय गौकरण वहां पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी से संबंध होने की शंका में आरोपियों के साथ मिलकर मृतक को हाथ-मुक्का-लात और लकड़ी के बत्ता से मारपीट करने से मृतक को चोट लगा था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts