ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : रनपुर में अंग्रेजी शराब का गुप्त अड्डा ध्वस्त, पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा, हजारों की अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जशपुर पुलिस का कड़ा एक्शन.

ऑपरेशन आघात के अंतर्गत जशपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर लगातार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 19 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को रखकर कर बिक्री किया जा रहा है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए, एक विशेष पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब की धर पकड़ हेतु, रनपुर रवाना किया, जहां पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर दो आरोपियों के कब्जे से 39 नग बियर बॉटल व 45 नग व्हिस्की की पौवा सहित, 17 हजार 8 सौ 50 रुपए कीमत का कुल 30 लीटर 16ml अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के द्वारा सूचना के आधार पर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर में क्रमशः पंकज कुमार चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रनपुर भंडारटोली में स्थित दुकान व रनपुर के ही एक अन्य संदेही वैभव महानंदे उम्र 30 वर्ष के घर में, एक साथ छापेमारी की गई। आरोपी पंकज कुमार चौहान के दुकान से पुलिस को, छुपाकर रखा हुआ कुल 22 नग मोडेफ़ कंपनी का 180ml वाला व्हिस्की का पौवा मिला व आरोपी वैभव महानंदे की रनपुर स्थित उसके निवास से 21 नग किंगफिशर कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला, 10 नग सिम्बा कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला, 02 नग थंडर बोल्ट कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला, 06 नग बैगपाइपर व्हिस्की पौवा 180ml वाला व 17 नग मोडेफ़ कंपनी का 180ml वाला व्हीस्की पौवा मिला है।

पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों से अंग्रेजी शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग किए जाने पर, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से कुल 30 लीटर 16 मि.ली. अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 17,850/- रुपए है।

पुलिस के द्वारा मामले में आरोपियों क्रमशः पंकज कुमार चौहान उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 34(1)(क) आबकारी एक्ट व आरोपी वैभव कुमार महानंदे उम्र 30 वर्ष  के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts