एसएसपी को मिली थी रनपुर में अवैध शराब बिक्री की सूचना, छापेमारी करने रनपुर भेजी विशेष पुलिस टीम, मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर का
पुलिस ने छापामारी कर 30 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब को किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार.
आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में क्रमशः 34(1)(क) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार आरोपी –
1. वैभव महानंदे, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ.ग).
2. पवन कुमार चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रनपुर भंडारटोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ.ग).
जशपुर . 22 जून 2025 : जशपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए “ऑपरेशन आघात” के तहत नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 30 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत ₹17,850 है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में की गई।
ऑपरेशन आघात के अंतर्गत जशपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर लगातार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 19 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को रखकर कर बिक्री किया जा रहा है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए, एक विशेष पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब की धर पकड़ हेतु, रनपुर रवाना किया, जहां पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर दो आरोपियों के कब्जे से 39 नग बियर बॉटल व 45 नग व्हिस्की की पौवा सहित, 17 हजार 8 सौ 50 रुपए कीमत का कुल 30 लीटर 16ml अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के द्वारा सूचना के आधार पर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर में क्रमशः पंकज कुमार चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रनपुर भंडारटोली में स्थित दुकान व रनपुर के ही एक अन्य संदेही वैभव महानंदे उम्र 30 वर्ष के घर में, एक साथ छापेमारी की गई। आरोपी पंकज कुमार चौहान के दुकान से पुलिस को, छुपाकर रखा हुआ कुल 22 नग मोडेफ़ कंपनी का 180ml वाला व्हिस्की का पौवा मिला व आरोपी वैभव महानंदे की रनपुर स्थित उसके निवास से 21 नग किंगफिशर कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला, 10 नग सिम्बा कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला, 02 नग थंडर बोल्ट कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला, 06 नग बैगपाइपर व्हिस्की पौवा 180ml वाला व 17 नग मोडेफ़ कंपनी का 180ml वाला व्हीस्की पौवा मिला है।
पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों से अंग्रेजी शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग किए जाने पर, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से कुल 30 लीटर 16 मि.ली. अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 17,850/- रुपए है।
पुलिस के द्वारा मामले में आरोपियों क्रमशः पंकज कुमार चौहान उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 34(1)(क) आबकारी एक्ट व आरोपी वैभव कुमार महानंदे उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की कार्यवाही व अवैध शराब की जप्ती तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, निरीक्षक आर. एस. पैंकरा, उपनिरीक्षक श्री नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, आरक्षक मुकेश पांडे, आरक्षक सोनसाय भगत, नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर रनपुर भेजी गई थी। 30 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त किया है व दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के कारोबारियों के विरुद्ध ऑपरेशन आघात निरंतर जारी रहेगा।
