आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में किया जा रहा है पहली जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 का आयोजन.
रायपुर. 22 जून 2025 : केन्या के नैरोबी शहर में 22 से 29 जून तक आयोजित होने वाले पहले जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस भारत की ओर से आंखों देखा हाल सुनाएंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्वभर की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत की बालक व बालिका टीमें भी शामिल हैं।
आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में पहली जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें दुनियां के सभी महाद्वीपों की टीम भाग ले रही है.
इस प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का आंखों देखा हाल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रसारित किया जाएगा. भारत की ओर से आंखों देखा हाल सुनाने के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस को भी आमंत्रित किया गया है.
पुणे में 2023 में आयोजित रॉलबॉल विश्वकप 2024 में आयोजित एशियाई रॉलबॉल विश्वकप के साथ ही 2023 में गोवा में सम्पन्न राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल रॉलबॉल खेल के मैचों का भी आंखों देखा हाल श्री क्लॉडियस सुना चुके हैं. आंखों देखा हाल सुनाने के पिछले 32 वर्षों के सफर में इसके पहले वे 6 अन्य खेलों टेनिस, तीरंदाजी, साइकिलपोलो, थ्रोबाल, रग्बी 07, कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की जीवंत कमेंट्री कर चुके हैं, साथ ही वे नौ अन्य खेलों के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं की टेलीविज़न के लिए लाइव कमेंट्री कर चुके हैं.
