‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ : न्याय की भूमि पर स्वास्थ्य का संगम, जशपुर जिला न्यायालय में योग दिवस पर दिखा अद्भुत उत्साह, जशपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ ऊर्जा और अनुशासन का संगठित प्रदर्शन.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके मार्गदर्शन में प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ शरीर, मन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन हेतु जिला न्यायालय जशपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि ईश्वर के साथ जोडने की कला का नाम “योग” है। लेकिन इसके लिए शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। योग से  केवल शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता अपितु मानसिक स्थिरता के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी प्राप्त होती है। स्वस्थ शरीर और स्थिर मन से आप अपने प्रत्येक कार्यक्षेत्र में निरंतरता प्राप्त कर सकते है।

इस अवसर पर योग गुरू पवन कुमार रवानी, पंतजली शाखा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करने से मन और शरीर दोनों की साफ-सफाई होती है, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इस वर्ष का थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है जिसका तात्पर्य है शरीर, मन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन। योग गुरू द्वारा योग एवं प्राणायाम के लाभ से अवगत कराते हुये विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

Related posts