चोरी की स्कूटी को बेचने के फिराक में था आरोपी, 36 घंटे में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.
थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना.
दुर्ग. 24 जून 2025 : वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की वारदात का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रितिक रोशन को गिरफ्तार किया। आरोपी स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहा था, जिसे मौके पर दबोच लिया गया। पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि शहर की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही।
प्रार्थी गोपाल कृष्ण गुप्ता पिता स्व. एन के गुप्ता उम्र 68 वर्ष साकिन शीतला कालोनी कृष्णा ग्रांड सिटी के सामने ब्लॉक नम्बर जी/21 कोहका भिलाई ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी की सफेद कलर की प्लेजर स्कूटी क्रमांक – सीजी 07 एएफ 2803 को उसकी भतीजी अलिशा गुप्ता दिनांक 20 जून 2025 के सुबह 08:30 बजे शांति नगर सड़क नम्बर 02 किड्स वर्क स्कुल के पास खड़ी करके अंदर चली गयी थी। दोपहर 01:00 बजे तब स्कूल से बाहर आकर देखी तो प्रार्थी की स्कूटी को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में अज्ञात चोर की पता तलाश की जा रही थी, कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति 18 नंबर रोड़ पर ऑटो डिल की दुकान में गाड़ी बेचने के फिराक में घुम रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर संदेही को पकड़ कर थाना वैशाली नगर लाया गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रितिक रोशन बताया गया। संदेही रितिक रोशन से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर घटना दिनांक के समय को प्रार्थी के प्लेजर स्कुटी क्रमांक – सीजी 07 एएफ 2803 को चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी रितिक रोशन को दिनांक 22 जून 2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।
जप्त संपत्ति – प्लेजर स्कुटी क्रमांक – सीजी 07 एएफ 2803.
नाम आरोपी – रितिक रोशन पिता विजय प्रसाद उम्र 20 वर्ष साकिन राजा गार्डन भेलवा तालाब के पास कोहका पुलिस चौकी स्मृति नगर.
