बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ई-चालान भुगतान की ऑनलाइन गाइडलाइन : समय पर भुगतान न करने पर कोर्ट व आरटीओ कार्रवाई तय, आईटीएमएस ई-चालान नहीं भरा तो हो सकती है वाहन ज़ब्ती और लाइसेंस निलंबन….जानिए पूरी प्रक्रिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर समझाइस देते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने हेतु हिदायत दिया जा रहा है। यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों के संरचनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखकर लगातार विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास किए जा रहे हैं एवं बार-बार समझाइस दिए जाने के बावजूद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर चालानी कार्यवाही की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पादित करने हेतु आईटीएमएस द्वारा जारी की गई ई-चालान को ऑनलाईन माध्यम से जमा किये जाने उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को समझाईस दिया जा रहा है।

फिर भी प्रायः देखा जा रहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर आईटीएमएस द्वारा जारी ई-चालान को समय पर उल्लंघनकर्ता वाहन चालक के द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है। ई-चालान समय पर जमा नहीं करने की स्थिति में प्रकरण एकीकृत प्रणाली के माध्यम से एक निर्धारित समय के पश्चात प्रकरण स्वतः माननीय न्यायालय स्थानातरित हो जा रही है, जिसके कारण उल्लंघनकर्ता वाहन चालक को माननीय न्यायालय वर्चुअल या फिजिकल पेश होना पड़ रहा है, परंतु कई उल्लंघनकर्ता वाहन चालक ऐसे भी हैं जो ना तो निर्धारित समय पर चालान को ऑनलाईन माध्यम से जमा कर रहे हैं और ना ही माननीय न्यायालय में उक्त तरीके से उपस्थित हो रहे हैं।

अतः ऐसे में कई प्रकरणों में आरटीओ के माध्यम से प्रकरण में वाहनों की जप्ती एवं लाइसेंस के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने से न सिर्फ सड़कों पर असुरक्षा की स्थिति निर्मित होती है, अपितु कई बार गंभीर सड़क दुर्घटना का परिणाम भी सामने आता है अतः आम वाहन चालक नागरिकों को नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइस और अपील किया जा रहा है।

ई चालान को जमा करने हेतु ऑनलाईन की प्रक्रिया को सरलता से समझने हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ऑनलाईन माध्यम से आईटीएमएस द्वारा जारी की गई ई-चालान (समन शुल्क) को ऑनलाईन माध्यम से जमा करने की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।

जिसके तहत सर्वप्रथम मोबाइल में Google (गूगल) सर्च इंजन को ओपन करेंगे। उसमें ई-चालान टाइप करने से ई-चालान की साइट ओपन होगी। जिसमें echallanparivahan.gov.in को क्लिक करके Pay Online (पे ऑनलाइन) को क्लिक करेंगे। इसके पश्चात चालान डिटेल में व्हीकल नंबर को सेलेक्ट करेंगे। जिसमें व्हीकल नंबर को सबमिट करने के पश्चात नीचे दिए कैप्चर को भरकर गेट डिटेल (Get detail) को क्लिक करेंगे। तत्पश्चात सिक्स डिजिट का ओटीपी नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में प्राप्त होगी। उक्त OTP (ओटीपी) नंबर को खुले हुए पेज में सबमिट करेंगे।

इसके पश्चात चालान का डिटेल आपकी स्क्रीन पर ओपन होगी तत्पश्चात आपकी स्क्रीन में दाहिने साइड Pay Now का ऑप्शन चालान का भुगतान करने हेतु प्राप्त होगा। जिसे टच करने पर दो ऑप्शन प्राप्त होगा जिसमें जाकर direct epay (through sbi) को क्लिक करेंगे। इसके पश्चात tick box and pay now का ऑप्शन प्राप्त होगा। इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर क्यूआर कोड ओपन होगा। जहां पर गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि के माध्यम से ई-चालान का भुगतान ऑनलाईन तरीके से आप सुनिश्चित कर सकते हैं।

Related posts