जशपुर न्यायालय में ऐतिहासिक बैठक: लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह और नशामुक्ति पर बनी ठोस कार्ययोजना, जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने कहा – “न्याय सिर्फ अदालतों में नहीं, समाज के हर कोने तक पहुँचना चाहिए”

जशपुर, 26 जून 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तीन दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में नालसा द्वारा जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा योजना को लागू किया गया है एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन से संबंधित हैंडबुक आवाज उठाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित हैंडबुक का प्रकाशन किया गया है। जिसके तारतम्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एव श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) के निर्देशानुसार जिला एवं तालुका स्तर पर जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा इकाई का गठन किया गया है।

श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) की गरिमामयी उपस्थिति एवं अध्यक्षता में जशपुर जिले में नालसा योजना जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा अंतर्गत गठित जागृति यूनिट, डॉन यूनिट, संवाद यूनिट, जिला साथी इकाई एवं आशा इकाई के सदस्यों का बैठक का आयोजन दिनाक 26.06.2025 को जिला न्यायालय जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) के सभाकक्ष में प्रातः 10 30 बजे किया गया। श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा अपने उद्‌बोधन में कहा गया कि “आशा इकाई” का मुख्य कार्य बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिये एक संस्थागत ढांचा तैयार कर, बाल विवाह की प्रथा का उन्मूलन करना, पीडिताओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराते हुये समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। “साथी इकाई” का मुख्य कार्य बेसहारा बच्चों की पहचान करना, उनका आधार नामांकन कराना, विधिक सहायता प्रदान करना एवं शासन की अन्य लाभकारी योजनाओं से जोडना है। “जागृति इकाई” का मुख्य कार्य जमीनी स्तर पर निःशुल्क विधिक सहायता का प्रचार-प्रसार करना एवं शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। डॉन इकाई का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं नशामुक्ति के संबंध में जागरूकता अभियान चलाना तथा नशे से पीडित व्यक्ति को नशे से मुक्ति हेतु नशा मुक्ति केन्द्र जाने हेतु प्रोत्साहित करना है। साथ ही नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 एवं 14446 एवं नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 का प्रचार प्रसार करना, स्कूल कॉलेज, सडकों पर रहने वाले बच्चे, सेक्स वर्कर, जेल, किशोर गृह, केमिस्ट, ड्रग पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिवारों, आम जनता के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है। “संवाद इकाई” का मुख्य कार्य जनजाति समुदाय क्षेत्रों की पहचान कर उनके मध्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है।

उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेष अच्युत पटवर्धन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस) जशपुर, कु श्वेता बघेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, श्री प्रदीप कुमार साहू, अपर कलेक्टर जशपुर, श्रीमती मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक जशपुर, श्री ओंकार यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर, श्रीमती जयश्री राजपथने, तहसीलदार जशपुर, श्री किशोर केरकेट्टा, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग जशपुर, श्री चंद्रशेखर यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जशपुर, श्रीमती सरोज खलखो, सहायक संचालक योजना जशपुर, श्री योगेश्वर उपाध्याय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर, डॉ अबरार खान, साईकोलॉलिस्ट, जिला चिकित्सालय जशपुर श्रीमती मनीषा छाबडा, अधीक्षक सी. सी. आई गर्ल्स होम जशुपर श्री अनुप मिश्रा, अधीक्षक, सी. सी आई गर्ल्स होम जशपुर श्रीमती लाजवंती साय, अधीक्षक, सी.सी आई बायस होम जशुपर श्रीमती लाजवती साय, अधीक्षक सी सी आई बायस होम जशपुर, श्री पुरुषोत्तम श्रीवास्तव बालक कल्याण अधिकारी जशपुर श्रीमती प्रभा पैकरा प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर ओपन सेल्टर होम जशपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जशपुर जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी जशपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री मुकेश टोप्पो, वरिष्ठ सहायक, भारतीय स्टेट बैंक जशपुर, श्री सुदेश गुप्ता, चीफ, लीगल एड डिफेंस कॉसिल सिस्टम जशपुर, श्री प्रताप चंद तिग्गा, पैनल अधिवक्ता जशपुर, श्री केवडा मिज, पैनल अधिवक्ता जशपुर श्री गोपाल प्रसाद रवानी पैनल अधिवक्ता जशपुर, श्री विनय कुमार सनवानी अधिकार मित्र जशपुर, कु प्रतिमा प्रधान, अधिकार मित्र जशपुर, कु सत्री बाई, अधिकार मित्र जशपुर श्री भानुप्रताप राम, अधिकार मित्र जशपुर, श्री निरतर कुजूर, अधिकार मित्र जशपुर एवं श्री निरजन एक्का, अधिकार मित्र जशपुर उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में मान अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts