पुलिस की त्वरित कार्रवाई : सीसीटीवी में कैद हुए चोर, कोतरारोड़ पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का पर्दाफाश इंडस्ट्रियल यार्ड से चोरी का मामला सुलझाया, माल बरामद.

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरापाली स्थित जगदम्बा ट्रेलर्स एवं स्ट्रक्चर्स प्लांट के यार्ड से वाहन पार्ट्स चोरी का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से पूरा चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जय कुमार वस्त्रकार पिता राज कुमार वस्त्रकार (26 वर्ष) निवासी गोरखा, जो उक्त प्लांट में एचआर पद पर कार्यरत है, ने थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 27 जून की सुबह जब वह प्लांट के यार्ड में पहुंचे, तो पाया कि वहां रखे डिस्क की संख्या कम है। संदेह होने पर उन्होंने प्लांट के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें चार-पांच संदिग्ध युवक यार्ड से डिस्क, ड्रम व अन्य सामान चोरी कर ले जाते नजर आए।

यार्ड में मौजूद सामान की गिनती करने पर पता चला कि पांच नग डिस्क (कीमत 35,000/- रुपये), तीन नग ड्रम (कीमत 25,000/- रुपये) और एक इंजन हेड (कीमत 30,000/- रुपये) कुल लगभग 90,000/- रुपये का माल चोरी हुआ है। घटना रात 26 जून से सुबह 27 जून के बीच की बताई जा रही है।

जय कुमार की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 274/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। जांच के दौरान ग्राम बरमुड़ा के चार युवकों – शिवा सिदार, विक्रम सिदार, शुभम सिदार और जयशंकर सिदार की पहचान हुई।

मुख्य आरोपी शिवा सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी विक्रम, शुभम, जयशंकर और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी गए चार नग डिस्क (कीमत 28,000/- रुपये), चार नग ड्रम (कीमत 32,000/- रुपये) और एक इंजन हेड (कीमत 30,000/- रुपये), कुल 90,000/- रुपये का सामान गवाहों के समक्ष बरामद किया।

आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – 1.शिवा सिदार पिता बोधन साय, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, 2.शुभम सिदार पिता प्रभाकर सिदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, 3.विक्रम सिदार पिता दिलेश्वर सिदार, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, 4.जयशंकर सिदार पिता मोहितराम सिदार, उम्र 36 वर्ष, निवासी डीपापारा बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में.

Related posts