‘इतने दिन बाद ला रहा है बाइक!’— गाली-गलौच और चाकू से हमला, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा युवक, पुलिस ने दो आरोपी और एक नाबालिग को दबोचा

दुर्ग, 2 जुलाई 2025 : दिनाँक 01.07.2025 को प्रार्थी शरद देवदास पिता संतोष देवदास उम्र 26 साल साकिन मीलपारा कब्रिस्तान के पिछे गौरव चैरा वार्ड क्र. 37 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला-दुर्ग छ.ग. थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 30.06.2025 को प्रार्थी का दोस्त फोन करके बताया कि प्रार्थी के बड़े पापा का लड़का अमित देवदास उर्फ लेगन भागते हुए जिला अस्पताल दुर्ग आया है उसे बहुत चोट लगा हैं तब प्रार्थी जिला अस्पताल दुर्ग जाकर अमित देवदास से पुछा कि क्या हुआ तब अमित देवदास ने प्रार्थी को बताया कि वह पुकार की बाईक को दो दिन से अपने पास रखा था वापस करने के लिये रात्रि लगभग 11ः00 बजे सीता राईस मील के पास गया तब पुकार अपने दोस्तो के साथ खड़ा हुआ था बाईक की चाबी को वापस कर रहा था तभी पुकार इतने दिन बाद वापस ला रहा हैं बोलकर मां-बहन की अश्लील गाली देते हुए पुकार एवं उसके साथी माछी उर्फ मुकेश साहू एवं अन्य जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए हत्या करने की नियत से धारदार वस्तु से मारकर गंभीर चोट पहुंचाये हैं, तब वहां से भागकर जिला अस्पताल दुर्ग आ गया, जहा डॉक्टर के द्वारा ईलाज हेतु भर्ती किये हैं बताने पर थाना आकर रिपोर्ट कर रहा हूं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 306/2025, धारा 109, 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त घटना दिनांक को  जुर्म करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी के पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण काे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में उपुअ ममता अली शर्मा , प्र.आर. शहिद खान की सराहनीय योगदान रहा। क्र. आरोपी का नाम 01. मुकेश कुमार साहू उर्फ माछी पिता विष्णु प्रसाद साहू उम्र 33 साल निवासी मिलपारा बाम्ब े राईस मिल के पीछे दुर्ग 02. पुकार यादव पिता पुरूषोत्तम यादव उम्र 19 साल निवासी मिलपारा वार्ड क्र. 38 राज ेन्द्र साहू के घर के पीछे दुर्ग 03. एक विधि से संघर्षरत् बालक।

Related posts