उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का ईरकभट्टी स्कूल में औचक निरीक्षण : ईरकभट्टी के नन्हे छात्रों से मिले उप मुख्यमंत्री, आत्मीय संवाद कर बढ़ाया मनोबल, बच्चों को दी पढ़ाई के लिए प्रेरणा.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा एवं संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिले के ‘नियद नेल्लानार योजना’ अंतर्गत संचालित ग्रामों का दौरा किया।

उन्होंने ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कच्चापाल के आश्रित ग्राम ईरकभट्टी पहुंच कर प्राथमिक शाला निरीक्षण किया। मंत्रियों ने स्कूल के बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका परिचय पूछते हुए उत्साहवर्धन किया। बच्चों से खुश होकर मंत्रियों ने कहा कि खूब पढ़ें और अपने क्षेत्र के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन करें।

Related posts