श्री जगन्नाथ महाप्रभु आज रथ में होंगे सवार, भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का होगा आयोजन,
ख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी सम्मिलित.
दोकड़ा/कुनकुरी. 05 जुलाई 2025 : आज दोकड़ा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की बहुप्रतीक्षित ‘बाहुड़ा रथ यात्रा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी से लौटते हुए अपने मूल स्थान श्री मंदिर पहुंचेंगे। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। ओडिशा की सांस्कृतिक झलक, दुलदुली बाजा और संकीर्तन मंडली इस रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी इस पावन अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।
आज दोकड़ा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ में सवार होकर मौसी बाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से वापसी करते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम इस यात्रा में देखने को मिलेगा।

विशेष आकर्षण : ओडिशा की सांस्कृतिक झलक –
इस वर्ष की बाहुड़ा यात्रा में ओडिशा की प्रसिद्ध दुलदूली बाजा एवं संकीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पारंपरिक बाजों की गूंज और भक्तिमय कीर्तन से वातावरण गूंज उठेगा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल –
इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वे भगवान के दर्शन कर रथ यात्रा में भाग लेंगी और श्रद्धालुओं के साथ धर्ममयी वातावरण को साझा करेंगी।
रथ यात्रा की शुरुआत –
बाहुड़ा यात्रा के लिए रथ आज मौसी घर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा के लिए रवाना होगा। रथ को पारंपरिक झूमरों, पुष्पों और रंगीन वस्त्रों से सजाया गया है। सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ –
रथ यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय प्रशासन व श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है।
