यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्ने करने वाले पर निरंतर की जा रही है कार्यवाही.
मार्केट क्षेत्र में नो पार्किग में खडी वाहनों पर की जा रही है ई-चालान की कार्यवाही.
हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा नेशनल हाईवे में खडी होने वाले भारी वाहनों को पेट्रोलिंग कर लगातार हटाया जा रहा है.
विगत दो माह में ई डिवाइस मशीन से 1058 ई-चालान किया गया जारी.
दुर्ग. 06 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में यातायात पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बाधा बन रहे वाहनों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई शुरू की है। मार्केट क्षेत्रों में नो-पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, वहीं हाईवे पेट्रोलिंग टीमों द्वारा सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाया जा रहा है। विगत दो महीनों में 1058 ई-चालान ई-डिवाइस से जारी किए गए हैं। इसके साथ ही ब्रेकडाउन या खराब वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर सड़क को साफ किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मार्केट में वाहन खड़ा करते समय नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहनों का अधिकतम उपयोग करें।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक पर बाधा उत्पन्न करने वाले एवं ऐसे वाहन जो मुख्य मार्ग पर खडा होकर यातायात को बाधिक करने का कार्य करती है ऐसे वाहनों पर लगातार ई चालान की कार्यवाही की जा रही है। यातायात पेट्रोलिंग द्वारा दुर्ग के इंदिरा मार्केट से फरिस्ता कॉम्लेक्स, सिविक सेन्टर मार्केट क्षेत्र, आकाश गंगा, सुपेला एवं पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में मार्ग पर वाहन खडा कर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर ऑनलाईन ई-चालान जारी किया जा रहा है, विगत दो माह में 1058 वाहन में ई डिवाइस मशीन से ई-चालान जारी किया गया, साथ ही अंजोरा से कुम्हारी तक यातायात के 04 हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा सडक किनारे खडा होने वाले भारी वाहनों को लगातार हटाने का कार्य किया जा रहा है, जो कि सडक दुर्घटना के भी कारण होते है।
यातायात पेट्रोलिंग द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान यदि कोई वाहन खराब या ब्रेक-डाउन की स्थिति में पाया जाता है तो उसे तत्काल क्रेन की व्यवस्था कर किनारे करने का कार्य किया जा रहा है एवं वाहन की पीछे स्टॉपर लगाकर चालक से रेडियम पट्टी को कपडे से साफ कराया जा रहा है।
अपील –
यातायात पुलिस जिले के आम नागरिको से अपील करती है कि खरीदारी के लिए मार्केट जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हो सके तो दो पहिया वाहन का प्रयोग करें एवं अपने वाहन को सफेद पट्टी के अंदर दुकान से लगाकर खडा करें।
