आरोपी दीपक खुंटे उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्ध धारा 75 (1)(i), 351(3), 333 बी.एन.एस.,12 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
जांजगीर-चाम्पा. 06 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में थाना पामगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय आरोपी दीपक खुंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने 3 जुलाई को दोपहर में घर पर अकेली बालिका को देखकर सूनेपन का फायदा उठाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जुलाई 2025 को शाम करीब 04:00 बजे नाबालिग बालिका अपने घर पर थी तभी आरोपी द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिससे नाबालिग बालिका जोर से चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक महेन्द्र राज, आरक्षक विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।
