पिकनिक के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने वाला सात माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने राजा साहू को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

प्रार्थी दिनेश केवट निवासी कवरपारा चांपा ने दिनांक 16 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने हनुमान धारा चाम्पा गया था। शाम 04:00 बजे के करीब सभी खाना खाकर बैठे थे, तभी आरोपी राजा साहू प्रार्थी को पानी लाने के लिए बोला, प्रार्थी द्वारा पानी लाने के लिए मना करने पर आरोपी गुस्सा होकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और धारदार वस्तु से मारने लगा, जिससे प्रार्थी के दाढी के नीचे चोट लगा जिसे वहा बैठे उसके दोस्तों के द्वारा बीच-बचाव किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी घटना कारित करने बाद लम्बे समय से लगातार जगह बदल-बदल कर रह रहा था और फरार चल रहा था। आज दिनांक को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी राजा साहू अपने मोहल्ला में चाकू लेकर गली में घुम रहा है, जिससे मोहल्ले के लोग काफी दहशत में हैं। जिसकी सूचना पर मौके पर जाकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चाकू को बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts