एएसआई (एमटी) अम्बिका साहू पदोन्नत होकर बने एसआई (एमटी), डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति.
सूरजपुर. 08 जुलाई 2025 : सूरजपुर पुलिस विभाग में आज गर्व और सम्मान का क्षण देखने को मिला जब एएसआई (एमटी) अम्बिका साहू को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसआई (एमटी) पद पर पदोन्नत किया गया। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।
बीते दिन पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एएसआई (एमटी) से एसआई (एमटी) के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है, जिसमें जिले के एएसआई (एमटी) अम्बिका साहू का नाम सम्मिलित है। सोमवार 07 जुलाई 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पदोन्नत हुए एएसआई (एमटी) अम्बिका साहू के कंधों पर स्टार लगा कर एसआई (एमटी) पद पर पदोन्नति दी। उन्होंने पदोन्नत हुए एसआई के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा। इस दौरान डीएसपी महालक्ष्मी कुलदीप व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
