आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 118(1), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया पंजीबद्ध.
रायपुर. 08 जुलाई 2025 : रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फाफाडीह शराब भट्ठी के पास मजदूरी करने वाले युवक दीपक सिंह चौहान के साथ हुए मारपीट कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर कुणाल दीप और जनक बघेल को चिन्हित कर उनके छिपने के ठिकानों पर रेड की गई, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी केअनुसार प्रार्थी दीपक सिंह चौहान ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह फोकटपारा शास्त्री नगर रायपुर में रहता है तथा फोकटपारा स्थित एस.एस. हार्डवेयर की दुकान में रोजी मजदूरी का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 06 जुलाई 2025 के दोपहर 12:30 से 01:00 बजे के करीब फाफाडीह शराब भठ्ठी के पास गया था, जहां जनक बघेल एवं कुणाल दीप नामक व्यक्ति प्रार्थी से मिले।
प्रार्थी का उनके साथ पुराना विवाद था जिसके कारण उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करने के साथ-साथ मारपीट करने लगे तथा अपने पास रखे बेस बॉल से प्रार्थी के शरीर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 118(1), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण का 01 विडियों भी वायरल हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर वायरल विडियों में दिख रहे आरोपियों को चिन्हांकित कर उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी जनक बघेल एवं कुणाल दीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेस बॉल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. कुणाल दीप पिता विनोद दीप उम्र 19 साल निवासी काली नगर वॉलटियर गेट फाफाडीह के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
02. जनक बघेल पिता मिठ्ठु बघेल उम्र 25 साल निवासी त्रिमूर्ती नगर उड़िया स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आरक्षक अनुप मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुनिल सिलवाल, प्रधान आरक्षक रविकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्ठी, आरक्षक संतोष सिन्हा, आरक्षक आशीष पाण्डेय, आरक्षक आशीष राजपूत, आरक्षक राहुल गौतम, आरक्षक प्रशांत शुक्ला, आरक्षक राकेश पाण्डेय, आरक्षक हिमांशु राठौड़, आरक्षक राजकुमार देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है|
