Crypto Scam 2025 : करोड़ों के लालच में डॉक्टर से लूटे 62 लाख, व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर “Crypto Trap”, मास्टरमाइंड दिव्यांग संदीप यादव फरार, पद्मनाभपुर पुलिस ने ठगों को पंजाब से किया गिरफ्तार.

थाना पद्मनाभपुर निवासी डॉ. बसंत वर्मा उम्र 59 साल को आरोपियों ने वाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से फरवरी 2024 से अप्रेल 2024 के मध्य क्रिप्टो करेंसी में लाभ देने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में प्रार्थी से 62,78,187/-रुपये का धोखाधड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 171/24 धारा 420 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जिला सायबर सेल एवं विभिन्न बैंको से प्राप्त डिटेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी साहिल कुमार के भारतीय स्टेट बैंक खाता में कुल 14,10,000/- रूपये जाना पाया गया। जिस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर सायबर सेल थाना पद्मनाभपुर एवं थाना भिलाई-3 के कर्मचारियों को पंजाब रवाना किया गया था जो टीम द्वारा आरोपियों को कड़ी मेहनत कर सायबर सेल की मदद से पंजाब के जिला मंशा थाना शार्दुलगढ़ से 02 आरोपी साहिल कुमार एवं राकेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है।

प्रकरण के उक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रकरण में संदीप यादव जो आलू का थोक व्यवसाय का कार्य करता है के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिल कर योजनाबद्ध तरीके से किप्टो करेंसी में लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी किया गया है। आरोपी संदीप यादव दोनों पैरो से दिव्यांग होने से आरोपी को नोटिस देकर माननीय न्यायालय उपस्थित होने हिदायत दिया गया है। प्रकरण में और अन्य आरोपी एवं खाताधारकों की जानकारी शीघ्र लिया जाकर गिरफ्तारी जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों के द्वारा प्रार्थी से इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब एवं सिन्ध बैंक, डीबीएस, कोटक महिन्द्रा, भारतीय स्टेट बैंक, यश बैंक के अलग-अलग खातो का ठगी में इस्तेमाल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी साहिल कुमार पिता अशोक कुमार ने अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाता में 14,10,000/- रूपये लिया है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार पिता अमरजीत लाल ने 14,10,000/- रूपये में से 5,00,000/- रूपये अपनी पत्नि के खाता में लिया है।

Related posts