स्कूल में पहुंची महिला रक्षा टीम : सोशल मीडिया से लेकर नशा मुक्ति तक, दुर्ग पुलिस ने बच्चों को दी जिंदगी बदलने वाली सीख, छात्रों को बताया डिजिटल अरेस्टिंग और 1930 हेल्पलाइन का महत्व, अभिव्यक्ति ऐप से जोड़ा स्कूल स्टॉफ को, दुर्ग पुलिस का सराहनीय कदम.

सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा के द्वारा शाला परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी गई, महिला संबंधी अपराध, पास्को एक्ट, नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार के साधनों की जानकारी दी गई। यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई और वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से उपयोग करने बताया गया। छात्र-छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112 और 9479192099 की जानकारी दी गई।

अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया, अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने के साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों से शेयर करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया गया, उपस्थित छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति एवं स्कूल स्टॉफ को अभिव्यक्ति ऐप संबंधित जानकारी दिया जाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।

Related posts