नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत् दुर्ग पुलिस पहुंची मरोदा स्कूल, अभिव्यक्ति एप का किया गया व्यापक प्रचार प्रसार.
छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन एवं साइबर डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में किया गया जागरूक.
दुर्ग. 09 जुलाई 2025 : दुर्ग जिले में ऑपरेशन “विश्वास” के अंतर्गत महिला रक्षा टीम ने नवीन उच्चतर माध्यमिक शाला टंकी मड़ौदा में छात्रों को साइबर सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, नशामुक्ति और यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी के साथ-साथ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों, सोशल मीडिया सावधानी, पास्को एक्ट व हेलमेट उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा के द्वारा शाला परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी गई, महिला संबंधी अपराध, पास्को एक्ट, नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार के साधनों की जानकारी दी गई। यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई और वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से उपयोग करने बताया गया। छात्र-छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112 और 9479192099 की जानकारी दी गई।
अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया, अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने के साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों से शेयर करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया गया, उपस्थित छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति एवं स्कूल स्टॉफ को अभिव्यक्ति ऐप संबंधित जानकारी दिया जाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।
दुर्ग जिले के नवीन उच्चतर माध्यमिक शाला टंकी मड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग 250 छात्र-छात्राओं, स्कूल प्रिंसिपल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे एवं उनके साथ महिला रक्षा टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

