जशपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दान पेटी तोड़कर मंदिर से उड़ाए हजारों, पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा, दान पेटी की चोरी और अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10 जुलाई 25 को प्रार्थी दीपांशु अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 जुलाई 25 को शाम करीबन 05:30 बजे वह अपने घर से ग्राम लुड़ेग में हनुमान मंदिर में पूजा करने गया तो देखा कि मंदिर का दान पेटी टूटा हुआ है, जिसे देखकर वह आस पास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया, साथ ही मंदिर के पुजारी दीपक को भी बुलाया, उनके द्वारा बताया गया कि दान पेटी में लगभग 20 से 25 हजार रुपये थे।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए, थाने में रिपोर्ट पर चोरी के लिए बीएनएस की धारा 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि घटना दिनांक को सीतापुर निवासी सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रायकेरा कदमटिकरा थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर (छग) को मंदिर के आसपास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, संदिग्ध आरोपी सद्दाम खान को सीतापुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सद्दाम खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसकी निशानदेही में इसके कब्जे से चोरी की रकम 4720/- रुपये को पुलिस के द्वारा बरामद कर जप्त किया गया है, शेष रकम को आरोपी के द्वारा खर्च करना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है।

इसी प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 जुलाई 2025 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से एक पुख़्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बेहराटोली कुनकुरी निवासी अनिल मिंज, एक प्लास्टिक डिब्बा में महुआ शराब को लेकर बिक्री हेतु केंदूडीपा की ओर से शंकर नगर कुनकुरी की ओर पैदल आ रहा है, जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए,  तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु बेहराटोली रवाना होकर देखा, तो पाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो कि एक प्लास्टिक की बोरी में, एक डब्बा रखा है। पुलिस के द्वारा उसे रोककर पूछने पर, उसने अपना नाम अनिल मिंज, उम्र 46 वर्ष ग्राम बेहराटोली कुनकुरी का निवासी बताया। पुलिस के द्वारा जब उसके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की चेकिंग की गई, तो उसमें एक डब्बे में 08 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसके सम्बन्ध में पुलिस के द्वारा जब आरोपी अनिल मिंज से वैध दस्तावेज की मांग की गई, तब उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका।

जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी अनिल मिंज को हिरासत में लेकर, उसके कब्जे से 08 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब को जप्त करते हुए थाना कुनकुरी में उसके खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया।

Related posts