थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक – 428/2024 धारा- 331(4),305(ए)62, बीएनएस पंजीबद्ध.
नाम आरोपी – 1. सोनू उर्फ घनेन्द साहू्र पिता नाथुराम साहू उम्र 19 वर्ष सा. धीतला मंदिर के पीछे गुड्डु साहू के मकान में किराये हांडी पारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर छ.ग.
दुर्ग. 11 जुलाई 2025 : पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने 8 माह से फरार चल रहे चोरी के आरोपी सोनू उर्फ घनेन्द साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक दुकान का शटर तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया था और घटना के बाद से फरार था। पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर की सूचना और कड़ी मशक्कत के बाद अंततः उसे रायपुर के हांडीपारा इलाके से गिरफ्तार किया गया, उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बीएन राजू पिता स्व. बी.बी. रमन्ना उम्र 52 वर्ष निवासी 348-ए के सामने जो 2 रेल्वे कालोनी थाना जी.आर.पी चरोदा जिला दुर्ग छ.ग. के द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2024 के रात्रि करीबन 10:30 बजे चरोदा स्थित अपने न्याय बैटरी की दुकान का शटर बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन दिनांक 17 अक्टूबर 2024 के सुबह 08:00 बजे दुकान खोलने आया तब देखा दुकान का शटर उठा हुआ था और शटर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था।
प्रार्थी की सूचना पर थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग में उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इबयार के मेमोरण्डम में अपराध में संलग्न अभियुक्त सोनू साहू घटना के बाद से लगातार फरार था, जिसे मुखबीर की सूचना पर कडी मशक्कत कर हांडी पारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। अभियुक्त अपने कथन में आरोपी मोहम्मद इबयार के साथ शटर का ताला तोड कर रकम चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया है। अभियुक्त सोनू उर्फ घनेन्द साहू् के विरूद्ध गिरफ़्तारी हेतु पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 10 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उपनिरीक्षक सुभाष लाल, आरक्षक ईश्वर भारद्वाज, आरक्षक संजय मनहरे, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक पी.रवि की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
