‘ऑपरेशन तलाश’ बना जीवन बदलने वाला अभियान : मां की गोद, बेटे की आवाज, खोई बेटियां—सबको मिलाया ‘ऑपरेशन तलाश’ ने, सरगुजा पुलिस ने गुम 129 बिछड़े लोगों को तलाश कर मिलाया अपनों से.

पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन में गुम इंसानों की तलाश हेतु अभियान “ऑपरेशन तलाश” 01 जून से लेकर 30 जून तक चलाया गया था। अभियान को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन तलाश” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में गुम इंसानों की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

दिशा निर्देशों के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा गुम इंसानों के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है। ऑपरेशन तलाश अभियान के अंतर्गत गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया गया। 01 जून से  30 जून तक की स्थिति में 129 गुम इंसानों को खोज निकाला है, जिसमें 100 महिला एवं 29 पुरुष शामिल हैं। सभी गुम इंसानों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Related posts